
Happy Dhanteras Wishes Hindi:धनतेरस का क्या है महत्व? जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
धनतेरस का त्योहार सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक है। इस दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर पूजा करने से घर में सुख-शांति और धन-वैभव का आगमन होता है। इस खास मौके पर हर कोई अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजकर उनकी खुशहाली की कामना करता है।
अगर आप भी धनतेरस 2026 पर अपनों को कुछ खास संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहां आपके लिए सुंदर और दिल छू लेने वाली शुभकामनाएं दी गई हैं। इन प्यारी कविताओं और संदेशों के जरिए मां लक्ष्मी से अपनों के जीवन में धन, अच्छी सेहत, सफलता और ढेर सारी खुशियां बनाए रखने की प्रार्थना करें।
Happy Dhanteras Wishes Hindi
1. सिक्कों की खनक सुनाए बात,
लक्ष्मी जी दें खुशियों की दात।
उन्नति चूमे कदम आपके,
मिट जाएं सब गम आपके।
शुभ धनतेरस!
2. रिश्तों में बना रहे दुलार,
सदा फले-फूले व्यापार।
मां लक्ष्मी का हाथ सिर पर रहे,
सदा सुखों की नदिया बहे।
धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं!
3. सोने-चांदी सी चमके तकदीर,
बदल जाए हर बुरी लकीर।
दिए की लौ सा चमके नाम,
सफल हों आपके सारे काम।
हैप्पी धनतेरस 2026!
4. झोली में खुशियां भर आएं,
घर-आंगन को खूब सजाएं।
धन-धान्य का लगे अंबार,
मुबारक हो धनतेरस का त्योहार।
शुभ धनतेरस!
5. जगमग जगमग जले दीया,
हर्षित हो सबका यह जिया।
बरसे कृपा मां कमला की,
दूर हो छाया हर बला की।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धनतेरस के दिन क्या करें
- इस दिन अपने घर की अच्छी तरह से सफाई करें और उसे अच्छे से सजाएं. माना जाता है कि देवी लक्ष्मी साफ-सुथरे घरों में ही वास करती हैं. घर से बेकार, टूटी-फूटी या खराब हो चुकी चीजों को हटा दें.
- धनतेरस पर नई और शुभ चीजें खरीदना एक आम परंपरा है. सोना खरीदना पारंपरिक तो है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है. इस दिन सोना, चांदी, धातु के बर्तन, सिक्के, दीये, झाड़ू या धनिया के बीज खरीदना शुभ माना जाता है. जब भी कोई नया बर्तन घर लाएं, तो उसे खाली न रखें. बल्कि उसमें चावल, चीनी या पानी भर दें.
- इस दिन ‘यम दीपक’ जरूर जलाएं- भगवान यम के लिए दीपक जलाना धनतेरस की सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है.
- धनतेरस के दिन दान देना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, कपड़े, दवाइयां, रोजमर्रा की जरूरत की चीजें या पैसे दान किए जा सकते हैं. आप जरूरतमंदों को खाना खिला सकते हैं, सामुदायिक रसोई (जैसे लंगर या भंडारे) में योगदान दे सकते हैं, या मजदूरों की मदद कर सकते हैं. इस दिन किए गए ऐसे सभी कार्य शुभ माने जाते हैं और इनका पुण्य फल मिलता है.
- घर का माहौल शांत रखें. सभी से प्यार से बात करें और झगड़े से बचें.
Read More-Happy Diwali 2026 Upload your photo & Own Diwali Greeting
धनतेरस पर क्या न करें
- धनतेरस के दिन चाकू, कैंची, ब्लेड और अन्य धारदार चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है. ऐसी चीजें खरीदने से घर में कलह या विवाद हो सकता है
- इस दिन लोहे की वस्तुएं, कांच का सामान, सिरेमिक की चीजें और कई परंपराओं के अनुसार एल्युमिनियम से बनी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए
- इस दिन काले रंग के कपड़े, जूते-चप्पल या सजावट का सामान खरीदने से भी परहेज करना चाहिए
- घर में कोई नया बर्तन लाते समय उसे किसी चीज (जैसे अनाज या पानी) से भर लेना चाहिए. कभी भी खाली बर्तन घर के अंदर नहीं लाना चाहिए.
- धनतेरस के दिन किसी को भी उधार पैसा नहीं देना चाहिए. माना जाता है कि यह दिन घर में धन के आगमन के लिए है, न कि धन के बाहर जाने के लिए.
- इस दिन पुराने कर्ज चुकाने या किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन (दूसरों को पैसे भेजने) से भी बचना चाहिए. साथ ही, कर्ज लेकर सोना या अन्य महंगी भी नहीं खरीदना चाहिए.
- धनतेरस के दिन मांसाहारी भोजन करने से मना किया जाता है, क्योंकि यह दिन पूरी तरह से भक्ति और पूजा-पाठ के लिए समर्पित होता है.
- इस दिन शराब के सेवन से भी बचना चाहिए, खासकर पूजा-पाठ या अनुष्ठान करने से पहले.
- पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन बाल कटवाना, शेविंग करना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है, खासकर दोपहर या शाम के समय. हालांकि बाल धोने पर कोई सख्त मनाही नहीं है, लेकिन नहाने और तैयार होने की प्रक्रिया शाम की पूजा-पाठ और अनुष्ठानों से पहले पूरी कर लेनी चाहिए
- कई ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ धनतेरस के दिन ‘गृह प्रवेश’ (नए घर में जाना) न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि माना जाता है कि इस समय ‘वास्तु’ सुप्त अवस्था में होती है.
- इस दिन जुआ खेलने से बचें.