join

Happy Ram Navmi 2024 Wishes:अपनों को ये शुभ संदेश भेजकर राम नवमी के पर्व को बनाएं और भी खास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

हिंदू धर्म में राम नवमी का पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर ही भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को राम नवमी अर्थात राम जी के जन्मोत्सव (Ram Navami 2024 Wishes) के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर राम की जी की पूजा-अर्चना का भी विशेष महत्व माना गया है।

इस साल राम नवमी 17 अप्रैल दिन बुधवार को रवि योग में मनाई जाएगी. राम नवमी हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस तिथि को त्रेता युग में भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था. इस बार अयोध्या में राम नवमी धूमधाम से मनाई जाएगी. इस साल राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. राम नवमी पर पूरे दिन रवि योग बना हुआ है. राम नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा करें. दोपहर के समय में उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा|

Happy Ram Navmi 2024

भगवान विष्णु के अवतार माने गए श्री राम मानवमात्र के लिए उत्तम चरित्र का एक उदाहरण हैं। इसलिए उन्हें मर्यादापुरुषोत्म भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। देशभर में 17 अप्रैल, बुधवार के दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को राम नवमी के ये संदेश भेजकर इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं।

राम नवमी 2024 की बधाई और शुभकामना संदेश

1. जिनका नाम राम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, हमारा दिल से प्रणाम है.
राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

2. नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्‍ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्‍य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा!
राम नवमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।
राम नवमी 2024 की हार्दिक बधाई!

4. जिनके मन में श्रीराम हैं, भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है.
राम नवमी 2024 की बधाई!

5. श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज-लोचन, कंज-मुख, कर-कंज पद कन्जारुणम्।।
आपको और आपके पूरे परिवार को राम नवमी 2024
की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!

Happy Ram Navmi 2024 Wishes

राम तो घर-घर में हैं, 
राम हर आंगन में हैं 
मन से रावण जो निकाले, 
राम उसके मन में हैं
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

गरज उठे गगन सारा, 
समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहां सारा, 
जब गूंजे जय श्री राम का नारा
रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं!

राम नवमी का पर्व हर मानव को आशावादी बनने का वरदान दे और सभी का कल्याण हो. 
आपको राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलों को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
Happy Ram Navami

राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं
तेज कर अज्ञान का अंधकार
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आए
राम नवमी की शुभकामनाएं!