join

Nari Samman Yojana Registration Form

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

nari samman yojana portal|nari samman yojana form|mp nari samman yojana:आज से कांग्रेस की नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojna) के फॉर्म भरवाए जाएंगे। आपको बता दें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा PC Sharma इसकी कमान संभालेंगे।आपको बता दें शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना को टक्कर देने के लिए कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरूआत बीते दिन छिंदवाड़ा से की गई थी। जिसके बाद आज राजधानी भोपाल में इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है और सियासी मोहरे जमाए जा रहे हैं। राज्य की राजनीति के दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में आधी आबादी के वोट पर कब्जा करने की मुहिम तेजी पर है। यही कारण है कि कोई लाडली बहना की बात कर रहा है तो कोई नारी सम्मान की। महिलाओं के वोट को अपने पाले में करने के लिए चुनावी बिसात बिछाई जा रही है। इसको ध्यान में रखते हुए बीजेपी की लाडली बहना योजना के जवाब में आज कांग्रेस नारी सम्मान योजना लॉन्च कर रही है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

nari samman yojana

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिसका नाम नारी सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सके और अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। MP नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सीएम के गढ़ में डेढ़ लाख फार्म का लक्ष्य

कांगे्रस की नारी सम्मान योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में एक लाख 60 महिलाओं के फार्म भरने का लक्ष्य रखा गया है. सीएम के जिले की चारों विधानसभा सीहोर, आष्टा, इछावर और बुदनी में फार्म भरे जाएंगे. सीहोर विधानसभा के लए 40 हजार आवेदन फार्म का लक्ष्य रखा गया है. इसी तरह बुदनी, इछावर और आष्टा में भी 40-40 हजार फार्म भरे जाएंगे|

MP Vimarsh Portal 2023

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए पात्रता

  • नारी सम्मान योजना काला प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

Samagra ID Portal

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु  प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP Nari Samman Yojana 2023 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि कमलनाथ द्वारा 9 मई को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में नारी सम्मान योजना की शुरुआत करेंगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा। जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पावती भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया जा सके। इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।