join

450 गैस सिलेंडर फॉर्म Online Apply:450 गैस सिलेंडर फॉर्म ऑनलाइन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

450 गैस सिलेंडर फॉर्म pdf download|450 में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र|450 में गैस सिलेंडर ऑनलाइन अप्लाई करें:विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही नित नई योजनाओं की घोषणाएं की जा रही है। इससे लोगों को लाभ भी हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके तहत महिलाओं को रसाई गैस पर भारी सब्सिडी (Heavy subsidy on LPG) का लाभ प्रदान किया जा रहा है। महिलाओं के खाते में सब्सिडी की राशि पहुंचने भी लगी है। इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को काफी राहत मिल रही है। महिलाएं सस्ता सिलेंडर पाकर काफी खुश नजर आ रही है। सीएम के इस कदम से इस महंगाई के दौर में विशेषकर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी राहत मिली है। यदि आप भी 450 रुपए में गैस सिलेंडर पाना चाहती है तो आपके लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 200 की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसी तरह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से महिलाओं को सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं को मात्र 450 में घरेलू गैस सिलेंडर दिया जाएगा। राज्य की जिन महिलाओं ने लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना के अंतर्गत आवेदन किया था उन महिलाओं के बैंक खाते में 1 अक्टूबर से रसोई गैस की राशि अंतरित की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना गैस सिलेंडर योजना लिस्ट 2023 ऑनलाइन जारी कर दी गई है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम Ladli Behna Gas Cylinder Yojana List के अंतर्गत शामिल होगा।

450 गैस सिलेंडर फॉर्म

शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का सफल शुभारंभ मध्य प्रदेश राज्य में किया गया है। इस योजना का फायदा पाने के लिए महिलाओं को जहां-जहां पर लाडली बहना योजना के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां वहां पर जाकर के आवेदन करना होता है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को सरकार 450 रुपए में खाना बनाने वाला गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को ₹450 में ही गैस सिलेंडर की प्राप्ति हो सकेगी। 1 साल में लाभार्थी महिलाएं 12 सिलेंडर ले सकेंगी। प्रति सिलेंडर की कीमत 450 रुपए होगी। अच्छी बात यह है कि 1 सितंबर के पश्चात गैस भरवाने वाली महिलाओं के उसी बैंक अकाउंट में सब्सिडी का पैसा आएगा, जिस बैंक अकाउंट को उन्होंने अपने गैस कनेक्शन के साथ लिंक करवाया हुआ है। इस योजना पर गैस के दाम बढ़ने के या फिर घटने का कोई भी असर नहीं होगा। महिलाओं को ₹450 में ही सिलेंडर की प्राप्ति होगी।

MP Ladli Bahana yojana 2023 Apply Online

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • ऐसी महिला जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है उन्हें इस योजना का फायदा सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत सिलेंडर भरवाने पर महिलाओं को सिर्फ ₹450 ही पेमेंट करने की आवश्यकता होगी।
  • 1 साल में महिला इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक 12 सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगी और प्रति सिलेंडर की कीमत ₹450 ही होगी।
  • सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में गैस की कीमत ₹900 से अधिक है। ऐसे में इस योजना के शुरू होने की वजह से गरीब महिलाओं को काफी ज्यादा फायदा होगा।
  • महिला के द्वारा 1 महीने में यदि एक सिलेंडर रिपेयर करवाया जाता है, तो उसे ₹300 की सब्सिडी भी डायरेक्ट अपने बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मोड के माध्यम से प्राप्त होगी।
  • योजना का फायदा पाने के लिए पात्रता रखने वाली महिलाओं को लाडली बहना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने की आवश्यकता है।
  • सरकार के द्वारा इस योजना के लिए 1200 करोड रुपए के बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है।
  • योजना में शामिल उपभोक्ता को निर्धारित फुटकर दर पर ही ऑयल कंपनी से सिलेंडर भरवाना होगा।
  • सरकार ने कहा है कि, पंजीकृत हितग्राहियों की इनफॉरमेशन 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
  • योजना में लाभार्थी गैस कंजूमर नंबर और गैस कनेक्शन आईडी तथा लाडली बहना आईडी के माध्यम से पोर्टल पर 25 सितंबर 2023 से अपनी इनफॉरमेशन को देख सकेंगे।

450 में गैस सिलेंडर ऑनलाइन पात्रता 

  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना का फायदा सिर्फ मध्य प्रदेश की महिला को दिया जाएगा।
  • योजना के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बहने भी पात्र है।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं भी योजना के लिए पात्रता रखती है।
  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए वही महिला पात्र है, जिनके नाम पर गैस कनेक्शन है और जिसका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है
  • योजना के लिए मध्य प्रदेश की गरीब महिला ही पात्रता रखती है।

450 में घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन
  • कंजूमर नंबर एवं एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

Ladli Behna Yojana List MP 2023 Pdf Download

कैसे होगा पंजीयन

  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पोर्टल पर पंजीयन होगा।
  • केवल दो दस्तावेज आवश्यक होंगे, एलपीजी कनेक्शन आईडी और समग्र आईडी।
  • पंजीयन उन सभी केंद्रों पर किया जाएगा, जहां लाड़ली बहना योजना का पंजीयन होता है।
  • शासन तेल कंपनियों से पात्र बहनों की जानकारी प्राप्त करके उसका प्रदर्शन 25 सितंबर तक पोर्टल पर करेगा।
  • बहनों की समस्या निराकरण हेतु शिकायत निराकरण एप्लीकेशन भी उपलब्ध होगा।

अनुदान राशि कैसे मिलेगी

  • पात्रता धारी बहनों को प्रतिमाह अधिकतम एक सिलेंडर रिफिल पर अनुदान दिया जाएगा।
  • लाडली बहन को कंपनी से मार्केट रेट पर ही गैस रिफिल कराना होगा।
  • 450 रुपए से ऊपर जितनी भी अधिक राशि होगी, वह राशि सरकार बहनों के बैंक खातों में जमा करेगी।
  • सावन महीने में 4 जुलाई से 31 अगस्त तक गैस रिफिल करने वाली बहनों को भी अनुदान उनके बैंक खातों में दिया जाएगा।

450 गैस सिलेंडर फॉर्म ऑनलाइन

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहला कदम यह है कि आप Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. जानकारी भरें: वेबसाइट पर जाकर, आपको आवश्यक जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, जन्म तिथि, आदि भरने के लिए कहा जा सकता है। आपके पास आवश्यक दस्तावेज हैं, तो उन्हें भी अपलोड करें।
  3. Consumer ID और Connection ID दर्ज करें: यदि आपके पास पहले से ही गैस सिलेंडर के Consumer ID और Connection ID हैं, तो आपको उन्हें दर्ज करने के लिए कहा जा सकता है
  4. आवेदन सबमिट करें: सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सबमिट करने के बाद, आप अपने ऑनलाइन आवेदन को सबमिट कर सकते हैं।
  5. Registration प्रमाण पत्र: आपको Registration होने पर एक प्रमाण पत्र दिया जा सकता है, जिसका उपयोग आपके गैस सिलेंडर लाभ को प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। इस प्रमाण पत्र को सुरक्षित रखें क्योंकि यह आपके लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

तो दोस्तों इस प्रकार आप बहुत ही सरलता से लाडली बहन गया सिलेंडर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और मात्र ₹450 में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।