mp mantri mandal list pdf:मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार का विस्तारीकरण होने जा रहा है. नई सरकार में 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं. शिवराज सरकार में भी 33 मंत्री मध्य प्रदेश की कमान संभाल रहे थे. इस बार भी पुरानी सरकार की तरह ही संख्या देखी जा सकती है. हालांकि, इस बार लोकसभा चुनाव का असर मंत्रिमंडल की सूची में देखने को मिल सकता है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मंत्रिमंडल की लिस्ट को लेकर नेताओं ने दिल्ली में बैठक भी की. अब पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बार मंत्रिमंडल की सूची में लोकसभा चुनाव का असर देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एक-एक विधायक को मंत्री बना सकती है. इस बार कई नए विधायकों को भी मंत्री बनने का मौका भी मिल सकता है|
mp mantri mandal list 2024
डा. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल गठन को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हुई। देर रात करीब दो घंटे तक चली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मप्र के मंत्री मंडल में नामों की सूची को लेकर चर्चा हुई। कैबिनेट में नई पीढ़ी की झलक देखने को मिलेगी।
पहली बार के विधायकों को शामिल करने पर अमित शाह निर्णय लेंगे। बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद मंत्री मंडल की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे।सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रस्तावित 15 से 18 नामों को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि दो चरणों में मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश के संभावित मंत्रियों की लिस्ट|mp mantri mandal list pdf
| क्रमांक | नाम | विधानसभा | स्थिति |
| 1 | एंदलसिंह कंसाना | सुमावली | सिंधिया समर्थक |
| 2 | प्रद्युम्न सिंह तोमर | ग्वालियर | सिंधिया समर्थक |
| 3 | पन्नालाल शाक्य | गुना | एससी |
| 4 | भूपेंद्र सिंह | खुरई | ओबीसी |
| 5 | गोविंद राजपूत | सुरखी | सामान्य वर्ग |
| 6 | हरीशकंर खटीक | जतारा | एससी |
| 7 | ललिता यादव | छतरपुर | ओबीसी |
| 8 | धर्मेंद्र लोधी | जबेरा | जातिगत समीकरण साधने वाले |
| 9 | ब्रजेंद्र प्रताप सिंह | पन्ना | वीडी शर्मा की पसंद |
| 10 | दिव्यराज सिंह | सिरमौर | युवा चेहरा |
| 11 | राजेंद्र शुक्ला | रीवा | विंध्य में ब्राह्मणों का सबसे बड़ा चेहरा |
| 12 | रीति पाठक | सीधी | आलाकमान की पसंद |
| 13 | मनीषा सिंह | जय सिंह नगर | आदिवासी वोट बैंक |
| 14 | बिसाहूलाल सिंह | अनूपपुर | आदिवासी चेहरा |
| 15 | संजय पाठक | विजयराघवगढ़ | लगातार विधायक, पहले भी मंत्री रहे |
| 16 | अजय विश्नोई | बड़वानी | अनुभवी |
| 17 | राकेश सिंह | जबलपुर पश्चिम | साफ छवि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष |
| 18 | संपतिया उइके | मंडला | महिला कोटा, आदिवासी वोट बैंक |
| 19 | योगेश पंडाग्रे | आमला | दो बार के विधायक |
| 20 | प्रभुराम चौधरी | सांची | सिंधिया समर्थक |
| 21 | नारायण सिंह पंवार | ब्यावरा | दूसरी बार के विधायक |
| 22 | अरुण भीमावद | शाजापुर | दूसरी बार के विधायक |
| 23 | राजेश सोनकर | सोनकच्छ | दो बार के विधायक |
| 24 | आशीष शर्मा | खातेगांव | तीन बार के विधायक |
| 25 | विजय शाह | हरसूद | लगातार विधायक, आदिवासी चेहरा |
| 26 | अर्चना चिटनीस | बुरहानपुर | महिला कोटा, आरएसएस की पसंद |
| 27 | निर्मला भूरिया | पेटलावद | आदिवासी चेहरा, पहले भी विधायक रही |
| 28 | रमेश मेंदोला | इंदौर (क्रमांक 2) | लगातार विधायक, सबसे ज्यादा वोटो से जीते |
| 29 | उषा ठाकुर | महू | हिंदुत्व का चेहरा, लगातार विधायक |
| 30 | तुलसी सिलावट | सांवेर | शिवराज सरकार में मंत्री रहे |
| 31 | मोहन यादव | उज्जैन दक्षिण | दंबग नेता की छवि |
| 32 | चेतन कश्यप | रतलाम नगर | लगातार विधायक बन रहे हैं |
| 33 | जगदीश देवड़ा | मल्हारगढ़ | शिवराज सरकार में वित्तमंत्री रहे |
| 34 | हरदीप डंग | सुवासरा | शिवराज सरकार में मंत्री रहे |
अर्चना चिटनिस का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट में चल रहा है। बुरहानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनिस पहले भी सरकार में रह चुकी हैं। इनका नाम भी मंत्रिमंडल में चल रहा है। महिलाओं के लिए आरक्षण और संघ की पसंद की वजह से इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अर्चना चिटनिस ने इस बार 31 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा पर जीत दर्ज की थी।
