join

Bhumihin yojana 2025 Online Registration

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

Bhumihin yojana 2025 online apply:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज न्यू सर्किट हाउस में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश के 5 लाख 62 हजार भूमिहीन श्रमिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने 2024-25 के बजट में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना नामक एक नई योजना शुरू की है। इस योजना के लिए सरकार ने ₹500 करोड़ आवंटित किए हैं। इसका उद्देश्य राज्य में भूमिहीन कृषि मजदूरो को वित्तीय सहायता के रूप में प्रतिवर्ष ₹10,000 देकर उनका समर्थन करना है। यह योजना राज्य भर में कई परिवारों के लिए उम्मीद और राहत लेकर आई है।

अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े जिसमे हम आपको दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारिया प्रदान करेंगे तथा इस आवेदन प्रक्रिया और पात्रता के बारे में भी बतायंगे। 

Bhumihin yojana 2025 Online

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूमिहीन कृषि मजदूरो की मदद के लिए एक विशेष योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार इन मजदूरो को हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता देगी। यह पैसा DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली का उपयोग करके सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

अगर आप भूमिहीन कृषि मजदूर हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य गरीब मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आर्थिक राहत देना है। यह उनके जीवन को आसान बनाने और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमिहीन किसानों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। इस योजना के अंतर्गत हर भूमिहीन किसान को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सीएमओ छत्तीसगढ़ के अनुसार, ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना का उद्देश्य 

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरो की सहायता करना है। इन मजदूरो को अक्सर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके पास ज़मीन नहीं होती और वे दैनिक मज़दूरी पर निर्भर रहते हैं। उन्हें सहायता देने के लिए सरकार इस योजना के ज़रिए हर साल ₹10,000 प्रदान करती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाता है ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के पूरा लाभ मिल सके। यह वित्तीय सहायता उनके संघर्षों को कम करने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करती है। इस योजना का उद्देश्य इन गरीब मजदूरो को कुछ राहत देना है, ताकि उनके लिए अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करना आसान हो जाए। 

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेंगे यह लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत जो भी लाभार्थी भूमिहीन कृषि मजदूर है उनका कोई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे।
  • हर साल ₹10000 तक की आर्थिक सहायता राशि उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।
  • यह सहायता राशि सीधे ही बैंक अकाउंट के माध्यम से आपको ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • यह सहायता राशि आपको एक साथ नहीं मिलेगी बल्कि हर साल दो या चार किस्तों के रूप में मिलने वाली है।
  • केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार भी इसी योजनाओं में अपनी सहायता राशि जोड़कर अतिरिक्त लाभ दे रही है।
  • इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के कुल 5,62,112 किसान मजदुर लाभान्वित होंगे।

पात्रता

  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए केवल छत्तीसगढ़ के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए पात्र होने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • सभी जातियों के कृषि मजदूर इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए।
  • यह योजना केवल राज्य में रहने वाले भूमिहीन कृषि मजदूरो के लिए है।
  • इस योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के पुरुष और महिला दोनों को समान रूप से मिल सकता है।

जरुरी दस्तावेज 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की आवेदन प्रक्रिया 

  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको यहाँ पर अप्लाई ऑनलाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहा पर आपको इस योजना का पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा। 
  • आप आपको पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा। 
  • सभी जानकारिया दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह आप आसानी से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए आवेदन कर सकते है। 

Read More-Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Apply Online

Leave a Comment