Skip to content

Acr Pro

Latest Government Scheme Updates

Menu
  • Home
  • Sarkari Yojana
  • Full Form
  • Technology
  • Aadhaar Card
  • Jankari
MP Education Portal 2.0

MP Education Portal 2.0:Login,Trc mponline merit list

by Acr ProPosted onJuly 27, 2024July 27, 2024

mp online trc|mp education 2.0|education portal 2.0|education portal mp login|trc mponline gov in portal|education portal.mp.gov.in login:मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा से जुडी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल 2.0 को लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र शिक्षा एवं छात्रवृत्ति से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है। शिक्षक ऑनलाइन वेतन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेशों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा शिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है।

जिसका नाम MP Education Portal हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश के छात्र घर बैठे शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई अनेक सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और डिजिटल इंडिया के तहत डिजिटलीकरण में अहम भूमिका निभाने के लिए इस पोर्टल को शुरू किया गया है।मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा एमपी एजुकेशन पोर्टल को लागू किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा बनाया गया यह एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसमें छात्रों एवं अध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग से जुड़ी अनेक सेवाएं एवं योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध की गई है।

mp education portal 2.0:

आज के युग में सभी सेवाएं इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त होने लगी है इसलिए शिक्षा से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन करने का फैसला मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। MP Education Portal राज्य के सभी स्कूल और शिक्षा प्रणाली को योजनाबद्ध तरीके से संचालित करने के लिए सरकार की सहायता करता है।MP Education Portal एक एकीकृत पोर्टल है, इस पोर्टल पर शिक्षा विभाग से जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

इस पोर्टल के माध्यम से ट्रांसफर आर्डर, यूनिक आईडी, छात्रवृत्ति योजनाओं, स्कूल/कॉलेज/महाविद्यालयों से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से शिक्षक पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं, ऑनलाइन ट्रान्सफर आर्डर चेक कर सकते हैं, एवं ट्रान्सफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेशों को देख सकते हैं। इसके अलावा शिक्षक इस पोर्टल के माध्यम eKYC कर सकते हैं, mp education portal student mapping कर सकते हैं। 

MP Education Portal 2.0

Trc mponline merit list

र्टिकल का नामMP Education Portal
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागशिक्षा विभाग मध्यप्रदेश
लाभार्थीराज्य के छात्र एवं स्कूल प्रबंधक
उद्देश्यशिक्षा से जुड़ी सभी जानकारी एक ही पोर्टल पर समायोजित करना
लाभशिक्षा विभाग से जुड़ी हुई अनेक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यमध्यप्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://www.educationportal.mp.gov.in/
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य

शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश द्वारा इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा विभाग से जुडी सभी प्रकार की सूचनाओं/जानकारी के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करना है। एमपी एजुकेशन पोर्टल educationportal mp gov in के माध्यम से विद्यार्थी छात्रवृत्ति, विद्यालय, महाविद्यालयों से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा MP Higher Education Portal के माध्यम से छात्रावास, (संस्थान) / ग्रंथालय, विध्यार्थी नामांकन व ठहराव, Incentives and Assistance, शैक्षणिक गतिविधियाँ, मानव संसाधन प्रबंधन, बजट से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

MP Ladli Bahana yojana 2023 Apply Online

MP Education Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • हमारा घर हमारा विद्यालय
  • परिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणाली
  • शाला प्रभारी प्रबंधन प्रणाली
  • समेकित छात्रवृत्ति योजना
  • प्रबंधन प्रणाली
  • हाजरी, मोबाइल अप्प आधारित प्रणाली
  • शैक्षणिक गतिविधि प्रगति प्रतिभा पर्व प्रबंधन प्रणाली
  • शाला दर्पण पोर्टल
  • अतिथि शिक्षक पोर्टल GFMS
  • MP State RTE पोर्टल
  • m-Shiksha Mitra
  • CM Rise, Digital Teacher Training

MP Yuva Kaushal Yojana

एमपी एजुकेशन पोर्टल के प्रमुख लाभ एवं विशेषताएं

  • एमपी एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से शिक्षा से जुड़ी हुई सभी जानकारी को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस पोर्टल का निर्माण विशेषकर छात्र और स्कूल प्रबंधक के लिए किया गया है।
  • MP Education Portal की जरूरत स्कूल के बंद होने के कारण भी बढ़ जाती है।
  • मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल का उपयोग करके छात्र स्कूल और शिक्षा दोनों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में घर बैठे ऑनलाइन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकता है।
  • Education Portal की विशेषता यह है कि इस पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ इनके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
  • राज्य के छात्र अपनी स्कॉलरशिप के लिए भी एमपी एजुकेशन पोर्टल का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • नए एडमिशन से जुड़ी जानकारी भी अभिभावकों को इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध की गई है।
  • डिजिटल इंडिया के तहत MP Education Portal शिक्षा के डिजिटलीकरण में अहम भूमिका निभा रहा है। क्योंकि मध्य प्रदेश के सभी स्कूल इस पोर्टल के माध्यम से जुड़े हुए हैं और ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग कर रहे हैं।
  • इस पोर्टल पर विद्यार्थी डैशबोर्ड, सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन, स्टूडेंट ट्रैकिंग आदि के बारे में भी जानकारी उपलब्ध की गई है।
  • मध्य प्रदेश समग्र शिक्षा की सुविधा भी इस पोर्टल पर उपलब्ध की गई है। 
  • छात्रों के अभिभावक इस पोर्टल के माध्यम से बच्चे की ग्रेड असाइनमेंट और स्कूल के द्वारा दिए जा रहे गृह कार्य की जांच भी कर सकते हैं अब अभिभावकों को इस पोर्टल के माध्यम से बार-बार स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • शिक्षा विभाग की कार्यशैली में MP Education Portal के माध्यम से पारदर्शिता आएगी तथा समय की भी बचत होगी।
  • शिक्षा विभाग के कार्यों में इस पोर्टल के माध्यम से तेजी आएगी और शिक्षा से जुड़े कार्यों को आसानी से मैपिंग और मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

Samagra ID Portal

mp education portal 2.0:Login

  • आपको पहले एमपी एजुकेशन पोर्टल 2.0 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस लॉगिन पेज में आपको मालूम की गयी जानकारी जैसे -नाम एवं पासवर्ड को दर्ज करना है।
  • फिर आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस आसान प्रक्रिया से आप लॉगिन कर सकते है।

मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल पर स्कूल की सूची कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको Madhya Pradesh Education Portal 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर Services के सेक्शन में Search School के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
MP Education Portal
  • इस पेज पर आपको अपने स्कूल के जिले का चुनाव करना होगा। और अपने स्कूल का प्रकार जैसे-
    • Primary
    • Middle
    • High School
  • High Secondary School का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको स्कूल की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
MP Education Portal
  • अब आपके सामने School Name, Employee’s Details, School Details आदि आ जाएगी।
  • आपको किसी भी स्कूल की जानकारी देखने के लिए View School Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल
  • इसके बाद आपके सामने अगले पेज पर स्कूल की लोकेशन गूगल मैप की सहायता से देख सकते हैं।
  • इस पेज पर आपको सभी जानकारी जैसे स्कूल का पता, स्कूल का नाम, ब्लॉक का नाम और Disecode आदि दी गई होती है।
Posted in Madhya PradeshTagged education portal mp login, mp education 2.0

Published by Acr Pro

View all posts by Acr Pro

Post navigation

Prev Gruha Lakshmi Yojana List:Gruha Lakshmi List Village Wise
Next Sovereign Gold Bond Scheme 2023-24 – Series ii;Check Price, Discount, Interest Rate

Acrpro. Org

acrpro.org एक न्यूज़ ब्लॉग है! इसमें हमने सरकारी योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित एक पूरा पैकेज बनाने का प्रयास किया है जिससे हमारे सभी आगंतुक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार के अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकें ।

Amphibious Theme by TemplatePocket ⋅ Powered by WordPress