join

Hamar Beti Hamar Samman Yojana:बेटियों की सुरक्षा के लिए ’हमर बेटी-हमर मान’ अभियान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

hamar beti hamar samman yojana benefits|hamar beti hamar maan yojana:छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए ’हमर बेटी- हमर मान’ अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी जानकारी दी ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़़ सरकार राज्य में बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘हमर बेटी, हमर मान : हमारी बेटी, हमारा सम्मानः अभियान शुरू करने जा रही है।’

बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘‘जिस समाज में बेटियां सुरक्षित और सशक्त हों, वह समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। आपके साथ साझा करना चाहूंगा कि बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ‘हमर बेटी- हमर मान‘ अभियान प्रारंभ करने जा रही है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा की दिशा में एक अभिनव अभियान ‘हमर बेटी-हमारे मान’ शुरू करने जा रही है|

hamar beti hamar samman yojana

मुख्यमंत्री ने बताया, ‘‘राज्य की पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी राज्य के सभी ज़िलों में स्कूल/कॉलेजों में जाकर बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव और अधिकार जैसी बातों पर मार्गदर्शन और संवाद करेंगी।उन्होंने बताया कि गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं/युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जाएगी।

hamar beti hamar samman yojana का उद्देश्य क्या है

मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि हमारी बेटियां हमारी शान है और वे ही प्रदेश के उज्जवल भविष्य की नींव हैं और इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। जिस समाज की बेटियां सुरक्षित एवं सशक्त हो वही समाज विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि महिला पुलिसकर्मी हर जिले के स्कूलों और कॉलेज का नियमित दौरा करेंगे और छात्रों को उनके कानूनी अधिकार, गुड टच बैड टच, साइबर क्राइम, छेड़छाड़ और यौन शोषण आदि के बारे में जागरूक करेंगे और उनके साथ बातचीत भी करेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि महिला पुलिस कर्मियों का एक विशेष टीम बालिकाओं के स्कूल, कॉलेज और लड़कियों एवं महिलाओं के आने जाने वाली जगहों पर तैनात किया जाएगें, उन्होंने कहा है कि छात्रों को यह सिखाया जाएगा कि वे अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, मुख्यमंत्री ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर महिला और छात्र महिलाओं के खिलाफ हुए दुर्व्यवहार छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की शिकायत ऐप के माध्यम या हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करा सकते हैं और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध की तुरंत की जाएगी जांच 

महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच महिला जांचकर्ताओं द्वारा प्राथमिक आधार पर होगा। यह सुनिश्चित करने के लिए रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आईजीपी की जिम्मेदारी होगी कि इस तरह के अपराधों की जांच पूरी हो और न्यायालय में चार्जसीट निर्धारित समय के भीतर दाखिल कराई जाए। यद फैसला छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला एवं छात्राओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है। अब महिला एवं छात्र अपने खिलाफ हुए अपराधों के विषय में हेल्पलाइन नंबर एवं ऐप के माध्यम से या फिर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी से शिकायत दर्ज करवा सकती है।

हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी लड़की के साथ सार्वजनिक जगह पर कोई छेड़छाड़ की घटना न हो. गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों तथा महिलाओं/युवतियों की उपस्थिति वाली प्रमुख जगहों पर पुलिस की स्पेशल महिला पेट्रोलिंग लगाई जाएगी.