yuva portal.mp.gov.in|Madhya Pradesh Yuva Portal:सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसके लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित करती है। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं का विकास किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए ऐसे ही एक पोर्टल से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। yuvaportal.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल launch किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवकों को उनके कौशल, ज्ञान और समग्र विकास को बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा युवाओं का विकास करने के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं संचालित की जाती हैं। इस portal के माध्यम से प्रदेश के युवक इन योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। अब नागरिकों को इन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक घर बैठे इस portal के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे एवं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
MP Yuva Portal 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा नीति को लॉन्च करने के दौरान एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। MP Yuva Portal के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने का अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं, प्रयासो और संसाधनों से जुड़ने के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर राज्य के युवाओं के लिए प्रदान किए गए हैं। ताकि युवाओं को सशक्त बनाया जा सके। साथ ही इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और कल्चर एक्टिविटी की जानकारी भी मिलेगी। जिससे युवा सरकारी संगठनों से जुड़े रहेंगे और मेंटर्स से भी उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहेगा। यह पोर्टल युवाओं के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी युवा पोर्टल पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए भी 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ कर दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश युवा पोर्टल क्या है?
क्या आप जानते है कि आप युवा पोर्टल मध्यप्रदेश के द्वारा सरकारी योजनाओ का लाभ कैसे ले सकते है? तो आइये जानते है कि पोर्टल के अंतर्गत आपको किन सुविधाओ का लाभ दिया जाता है| राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये MP Yuva Portal के तहत युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान एवं समग्र विकास को बढ़ाने के अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रयास किया गया है| यह पोर्टल युवाओ को विभिन्न सरकारी योजनाओं, संसाधनों से जुड़ने, प्रयासों के साथ अन्य कई प्रकार की सेवाओ का लाभ प्रदान करता है| इसके साथ ही मध्यप्रदेश युवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन फॉर्म अधिकारिक पोर्टल के द्वारा जारी किये जा चुके है एवं अब आप आसानी पूर्वक पोर्टल की सेवाओ को प्राप्त करने के लिए एवं आवेदन करने के लिए सक्षम है|
Read More-CM Seekho Kamao Yojana Registration
MP Yuva Portal की मुख्य विशेषताएं
- मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है हाल ही में शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के तहत इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
- राज्य के जो भी युवा अपने कार्य अथवा पसंदीदा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सरकार द्वारा चयनित मेंटर द्वारा मार्ग दर्शन का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- जिसके लिए युवाओं को एमपी युवा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- MP Yuva Portal के माध्यम से युवा राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्रों के प्रति चर्च एवं संवाद कर पाएंगे।
- इस पोर्टल के माध्यम से युवा राज्य एवं देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे।
- युवा पोर्टल के माध्यम से जो भी युवा ब्लॉक लिखना चाहते हैं उन्हें पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क करना होगा।
- Yuva Portal के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है जिससे राज्य के दूसरे लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
- राज्य में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची जिसमें बहुत से युवा भाग लेते हैं MP Yuva Portal पर प्रकाशित की जाएगी।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Yuva Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं इच्छुक युवा घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
MP Ladli Bahana yojana 2023 Apply Online
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लिए पात्रता
- आवेदक को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के सभी युवक एवं युवतियां पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- इस पोर्टल पर 17 से 35 वर्ष की आयु के युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना
MP Yuva Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको युवा एमपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आपके पास समग्र आईडी है या नहीं।
- इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म दिनांक, जिला, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्व घोषणा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अंत में आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप MP Yuva Portal पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।