cm ladli behna yojana swikriti patra|ladli behna swikriti patra download:मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में Ladli Behna Yojana नामक एक नई योजना की शुभारंभ की है। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। सरकार ने अगले 5 साल में इस योजना में 60 हजार करोड़ रुपए तक खर्च करने का ऐलान किया है।
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के लिए शुरू लाडली बहना योजना की पहली क़िस्त 1000रु महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर करने जा रही है जिसके लिए महिलाओ को स्वीकृति पत्र दिए जा रहे है जिन महिलाओ को Ladli bahna yojana svikriti patr नही मिले है वह महिलाए ऑनलाइन स्वीकृति पत्र डाउनलोड कर सकती है|
Swikriti Patra Ladli Behna Yojana
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत चार लाख 39 हजार 611 महिलाओं द्वारा आवेदन भरे गए हैं। पात्र महिलाओं को 10 जून से एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खाते में जमा होगें। 11 जून को महिलाएं खातों से राशि निकाल सकेंगी। महिलाओं को स्वीकृति पत्र का वितरण किया जा रहा हैं। शहरों में प्रत्येक घर जाकर स्वीकृति पत्र दिये जा रहे हैं, जबकि ग्राम पंचायतों में खेतों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाए जा रहे हैं।
cm ladli behna yojana swikriti patra का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिन महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिल रहे हैं, उनके चेहरे पर खुशी का एक अलग ही भाव नजर आ रहा है। इंदौर जिले की महू विकासखंड में आने वाली ग्राम पंचायत सेंडल में मजदूरी करती महिलाओं को उनके खेतों में पहुंचकर स्वीकृति पत्र बांटे जा रहे हैं। ऐसा ही नजारा अन्य जगह भी दिखाई दे रहा है। महिलाएं घर बैठे ही स्वीकृति पत्र मिलने से बेहद खुश हैं। महिलाओं के आधार से लिंक खाते में प्रतिमाह की 10 तारीख को एक हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी। जमा राशि महिलाएं दूसरे दिन निकाल सकेंगी।
ladli behna swikriti patra download
अगर आप भी लाडली बहना योजना की पात्र हैं, तो पत्रिका.कॉम की यह खबर आपके बहुत काम की है, यहां हम आपको दे रहे हैं आपके लाडली बहना योजना के सर्टिफिकेट से जुड़ी सारी जानकारी।हाल ही में लाडली बहना योजना के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घर-घर जाकर योजना से जुड़ी महिलाओं को उनके स्वीकृति पत्र बांटे और उन्हें शुभकानाएं दीं। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पात्र महिलाओं को बधाई संदेश दिए।
अब न केवल लाडली बहना योजना के बधाई पत्र बल्कि, उसके सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। महिलाएं घर बैठे ही अपने बधाई पत्र और सर्टिफिकेट को आसानी से डाउनलोड कर सकती हैं। अगर आप भी लाडली बहना योजना की पात्र हैं, तो पत्रिका.कॉम की यह खबर आपके बहुत काम की है, यहां हम आपको दे रहे हैं आपके लाडली बहना योजना के सर्टिफिकेट से जुड़ी सारी जानकारी।
MP Ladli Bahana yojana 2023 Apply Online
क्या है लाडली बहना योजना
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में लाडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर माह मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 1000 रुपए की राशि जमा कराई जाएगी। लेकिन इस राशि को जारी करने से पहले पात्र महिलाओं के खाते में शगुन के नाम पर एक-एक रुपए डिपॉजिट किए गए। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बधाई पत्र के साथ ही इन महिलाओं को योजना के सर्टिफिकेट दिए। इन्हें ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।
Ladli Behna Yojana Ekyc Online
लाडली बहना योजना स्वीकृति पत्र डाउनलोड कैसे करें?
- लाडली बहना योजना के तहत जारी किए गए बधाई पत्र और सर्टिफिकेट्स ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। आप इन्हें घर बैठे डाउनलोड कर सकती हैं। इन्हें डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ जरूरी और आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- लाडली बहना योजना के बधाई पत्र और सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- यहां लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के नाम की अंतिम सूची पर क्लिक करना होगा।
- यहां अपने नाम की अंतिम सूची पर जाकर क्लिक करना होगा।
- यहां आपका बधाई पत्र और योजना का सर्टिफिकेट दिखाई देगा। इस पेज पर दिखाई देने वाले डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऊपर दिए गए इन चार स्टेप्स को फॉलो करके आप घर बैठे ही आसानी से अपना लाडली बहना योजना बधाई पत्र और सर्टिफिकेट ले सकती हैं।