up nrrms recruitment 2025:पी में 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2025 है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने 12वीं पास, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nrrmsvacancy.in. के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
ECHS Ambala Vacancy 2025 अधिसूचना:राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 11335 पदों के लिए UP NRRMS रिक्ति 2025 की अधिसूचना जारी की है । इसके लिए पात्र उम्मीदवार 29 जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । हम आपको इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी नीचे देंगे।
UP NRRMS Recruitment 2025
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 11,335 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यह संस्था विश्व बैंक द्वारा फंडेड है। यह भर्ती दीनदयाल उपाध्याय रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (डीडीयू आरजेडी), उत्तर प्रदेश के लिए है। पदवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
पद नाम | कुल रिक्तियां |
---|---|
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर | 66 |
अकाउंट्स ऑफिसर | 59 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 75 |
ब्लॉक डेटा मैनेजर | 236 |
कम्युनिकेशन ऑफिसर | 678 |
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर | 761 |
एमटीएस | 706 |
कंप्यूटर असिस्टेंट | 2,378 |
कोऑर्डिनेटर | 2,986 |
फैसिलिटेटर्स | 3,390 |
कुल रिक्तियां | 11,335 |
UP NRRMS Selection Process: चयन प्रक्रिया
केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही लिखित परीक्षा एंड कंप्यूटर प्रोफिशियंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। कुल वैकेंसी के पांच गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
UP NRRMS Eligibility: कौन कर सकता है इस भर्ती के लिए आवेदन?
इस भर्ती अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट, एमटीएस और कंप्यूटर असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। पदवार पात्रता मानदंड नीचे तालिका में देख सकते हैं:
पद नाम | शैक्षणिक योग्यता | अनुभव | आयु सीमा |
---|---|---|---|
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर | पीजी | 3 साल | 23-43 वर्ष |
अकाउंट्स ऑफिसर | पीजी | 2 साल | 22-43 वर्ष |
टेक्निकल असिस्टेंट | ग्रेजुएशन + 6 माह का डीसीए | 1 साल | 21-40 वर्ष |
ब्लॉक डेटा मैनेजर | ग्रेजुएट + कंप्यूटर एमएस ऑफिसर | 1 साल | 21-40 वर्ष |
कम्युनिकेशन ऑफिसर | ग्रेजुएट | 2 साल | 21-40 वर्ष |
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर | ग्रेजुएट या 12वीं पास | 2 साल | 18-38 वर्ष |
एमटीएस | ग्रेजुएट या 12वीं पास | 2 साल | 18-40 वर्ष |
कंप्यूटर असिस्टेंट | 12वीं पास + 6 माह का कंप्यूटर डिप्लोमा | – | 18-38 वर्ष |
कोऑर्डिनेटर | 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स | – | 18-40 वर्ष |
फैसिलिटेटर्स | 12वीं पास + कंप्यूटर कोर्स | 1 साल | 18-38 वर्ष |
UP NRRMS Salary: पदवार वेतनमान
पदनाम | वेतन प्रतिमाह (रुपये) |
---|---|
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर | 33,560 |
अकाउंट्स ऑफिसर | 32,650 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 29,650 |
ब्लॉक डेटा मैनेजर | 27,730 |
कम्युनिकेशन ऑफिसर | 27,650 |
ब्लॉक फील्ड ऑफिसर | 23,630 |
एमटीएस | 21,500 |
कंप्यूटर असिस्टेंट | 21,700 |
कॉर्डिनेटर | 21,660 |
फैसिलिटेटर्स | 20,660 |
आवेदन फीस
उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान अपनी फोटो, हस्ताक्षर, मार्कशीट, अनुभव सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे। जनरल, ओबीसी, एमओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 350 रुपये का भुगतान करना होगा। बीपीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
How to Apply For UP NRRMS Recruitment: कैसे करें आवेदन?
- ‘राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी’ की वेबसाइट पर जाएं।
- ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें।
- आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।