join

IGSY Portal Rajasthan @ igsy rajasthan gov in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

igs portal rajasthan|igsy mobile yojana:राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन योजना पोर्टल indira gandhi smartphone rajasthan gov in लांच कर दिया है. और राज्य के सभी जिलों में अब 10 अगस्त से इंदिरा गाँधी स्मार्टफोन कैंप शिविर का आयोजन होने जा रहा है जिसमे महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा. IGSY PORTAL पर इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लाभार्थी सूचि, पात्रता, डॉक्यूमेंट, उदेश्य, लाभ, आदेश और दिशानिदेश से जुडी जानकारी को देख पाएंगे. आपको इस लेख में Indira Gandhi Smartphone Yojana Portal से जुडी पूरी जानकारी को दिया गया है|

IGSY इंदिरा गांधी स्मार्टफोन पोर्टल राजस्थान पंजीकरण करे, पात्रता जाने – राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं डिजिटल साक्षर करने हेतु  इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा IGSY पोर्टल राजस्थान को आरंभ किया गया है, राज्य के सभी पात्र और योग्य नागरिको के द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से इस योजना के तहत आसानी से आवेदन किया जा सकेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको IGSY Portal Rajasthan से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है|

igsy portal rajasthan

सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना आरंभ की गई थी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क smartphone उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा IGSY पोर्टल राजस्थान launch किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के युवा इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे IGSY Portal Rajasthan पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

हाल ही में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को राजस्थान सरकार द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क smartphone उपलब्ध करवाए जाते हैं। इन स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए महिलाएं शिविर के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ इस योजना के अंतर्गत तीन वर्ष तक निशुल्क internet connectivity भी प्रदान की जाएगी। अब महिलाओं को स्मार्टफोन की प्राप्ति करने के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि राजस्थान सरकार उनको निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करेगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण के तहत महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाने हैं। सीएम गहलोत ने गुरुवार को योजना की शुरुआत की, जिसमें 400 से अधिक मोबाइल वितरण कैंप का उद्धाटन किया गया। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम गलोत ने महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। कर्यक्रम को लॉन्च करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन किया, जिसके बाद पंचायतों में महिलाओं को सम्मान मिला। प्रधानमंत्री समेत कुछ विपक्षी लोग कहते हैं कि ये रेवड़ियां बंट रही हैं। ऐसा बोलकर वे लोग महिलाओं की बेइज्जती कर रहे हैं। जबकि यह महिलाओं का सशक्तिकरण है। स्मार्टफोन महिला सशक्तिकरण का कारण बनेगा। 

igsy.rajasthan.gov.in पोर्टल

राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना की सभी हितग्राही महिलाओं को इस योजना से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने हेतु IGSY पोर्टल राजस्थान को आरंभ किया गया है। राज्य की सभी लाभार्थी महिलाएं इस पोर्टल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकती है, इसके अतिरिक्त आवेदक महिलाओ के द्वारा लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच भी इस पोर्टल के जरिए से की जा सकती है। राज्य की किसी भी योग्य और पात्र महिलाओ को अब इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी कार्यालयो में नहीं जाना पड़ेगा, उनके द्वारा घर बैठे ही IGSY Portal Rajastha के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी को प्राप्त किया जा सकेगा। 

Indira Gandhi Free Smartphone Yojana का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को डिजिटल साक्षर करना है ताकि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकें और अपने बैंकिंग कार्य भी खुद कर सके। मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त कर महिलाएं एवं छात्राएं आत्मनिर्भर हो सकेगी। 

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिविरों का किया जाएगा आयोजन

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत आवेदन करने हेतु महिलाओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में जाकर राज्य की महिला एवं बेटियां आवेदन कर सकेगी। लाभार्थी को अपना जनाधार कार्ड पैन कार्ड आधार कार्ड पेंशन का पीपीओ नंबर साथ में जाना होगा। इसके अलावा सरकारी विद्यालय में उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं को अपने साथ आईडी कार्ड एनरोलमेंट कार्ड लेकर शिविर में जाना होगा। अगर किसी लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम है तो परिवार के मुख्य को जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, PAN Card लेकर शिविर में लाना होगा।

इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या

इस योजना के तहत कोटा जिले में 30 हजार 336 महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके अलावा इटावा में 893, कैथून 903, कोटा दक्षिण में 18279, कोटा उत्तर से 7173, रामजगंज गड्डी 1101, सांगोद 772, सुल्तानपुर में 525 लाभार्थी महिलाएं है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इटावा में 6759, सुल्तानपुर में 8390, सांगोद में 8534, खैराबाद 10251 लाडपुरा में 5850 सहित कुल 39794 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर कोटा जिले की 70 हजार 130 महिलाएं इस योजना में शामिल होगी। सरकारी स्कूल और आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं के परिवारों को इस योजना की प्राथमिकता दी जाएगी इसके अलावा विधवा और मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं की संख्या भी शुमार है।

New District Notification Rajasthan

मोबाइल फोन के लिए कौन-कौन कागजात जरूरी

  • यह फोन परिवार के जन आधार कार्ड धारक परिवार की मुखिया को मिलेगा।
  • महिला मूल रूप से राजस्थान की होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड से मोबाइल नंबर ऐड होना चाहिए।
  • महिला मुखिया का जन आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से कैंप भी लगाए जाएंगे।

इसे भी जरूर पढ़ें:- जन सूचना पोर्टल राजस्थान

पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
IGSY Portal Rajasthan
IGSY Portal Rajasthan
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर home page खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी screen पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां आपको दर्ज करनी होंगी।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
  • इसके बाद आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

IGSY Portal Rajasthan @ igsy rajasthan gov in

  • लाभार्थी के मोबाइल पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल होगा।
  • IGSY पोर्टल पर लाभार्थी का E- KYC होगा।
  • पैन कार्ड की डिटेल IGSY पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद लाभार्थी को 3 फॉर्म मिलेंगे।
  • लाभार्थी फॉर्म को लेकर मोबाइल कंपनी के पास जाएगा।
  • काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन करना होगा।
  • मोबाइल कंपनी के काउंटर पर मोबाइल फोन का चयन करेगा।
  • भरे हुए फॉर्म को लेकर लाभार्थी अगले काउंटर पर जाएंगे।
  • डॉक्यूमेंट को स्कैन कर IGSY पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6800 रुपये ट्रांसफर होंगे।
  • इन पैसों से वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीद सकेंगे।

लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको home page पर उपलब्ध से citizen corner के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लाभार्थी की सूची के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Search Beneficiary List
Search Beneficiary List
  • इसके बाद आपकी screen पर एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको निम्नलिखित जानकारी का चयन करना होगा।
    • जिला
    • कार्यालय श्रेणी
    • कार्यालय
    • पद
    • उप प्रकार
    • गतिविधि
    • दस्तावेज संख्या
    • लाभार्थी श्रेणी
    • दिनांक
    • डिपार्टमेंट क्षेत्र
    • अनुक्रम
    • अनुक्रम प्रकार
  • अब आपको ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।