join

Mahtari Vandana Yojana Paisa Check Online:Status

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

mahtari vandana yojana payment status|mahtari vandana yojana 1st installment check:छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 साल पूरी करने वाली महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये के मान से साल में 12 हजार रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 5 से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों और बाल विकास परियोजना कार्यालय की लाॅगिन आईडी से किए जा सकते हैं. नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लाॅगिन आईडी से आवेदन कर सकेंगे|

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं के बैंक खाते में बटन दबाकर पहली किस्त ट्रांसफर की। इस योजना के पहले चरण 655 करोड़ 57 लाख रुपए रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। हितग्राही महिलाओं को इस योजना के तहत 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिली है। महतारी वंदन योजना सम्मेलन का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। इस आयोजन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को महतारी वंदन योजना को समर्पित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का वादा किया गया था जो कि भाजपा सरकार ने आज पूरा किया है आज पहली बार में तारीख वंदना योजना किस जारी कर दी गई है महिलाओं के खाते में इसी तरह हर महीने पैसे आते रहेंगे सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का कल्याण है। 

mahtari vandana yojana

छत्तीसगढ़ सरकार  (Chhattisgarh Government) की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana Form) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि आज यानि की 5 फरवरी से इस योजना का फॅार्म भरा जाएगा. फॅार्म भरने की आखिरी डेट 20 फरवरी है. इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे. इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा और इसका आवेदन कैसे होगा आइए जानते हैं|

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। यह योजना भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का एक हिस्सा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना 

महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की शादीशुदा महिलाओं को विष्णुदेव साय सरकार 1 हजार रुपये प्रति माह यानि सालाना 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी|प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |

महतारी वंदना योजना क्या है( mahtari Vandana Yojana kya hai)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदना योजना को शुरू किया है जिसकी तहत छत्तीसगढ़ की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे। सभी महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाना होगा जिसकी जानकारी नीचे लेख में है। सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 यानी कि साल के ₹12000 प्रदान किए जाएंगे। माता री वंदना योजना के फॉर्म 5 फरवरी 2024 से भरना शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि लेकर आखिरी में दी गई है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के बारे में जानकारी  

योजना का नामMahtari Vandan Yojana
घोषणा की गई  भाजपा सरकार द्वारा 
लाभार्थीराज्य की विवाहित महिलाएं  
उद्देश्य  विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि1000 रुपए हर महीने  
राज्य  छत्तीसगढ़

mahtari vandana yojana app का उद्देश्य

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है ताकि महिलाएं बिना किसी समस्या के अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सके। महिलाओं को आर्थिक सहायता प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य या व्यवसाय के लिए कर सकेगी। जिससे महिलाओं को स्वतंत्र और सुरक्षा मिल सकेगी। 

Mahtari vandana yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • महतारी वंदन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा हर महीने विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यानी प्रतिवर्ष महिलाओं को 12,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
  • यह आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के संचालन हेतु 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस आर्थिक सहायता राशि का उपयोग कर महिलाएं आसानी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेगी।
  • महिलाओं को अपनी छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • बिना किसी भेदभाव के सभी विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  • यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन व्यतीत कर सकेगी। 
  • Mahtari Vandan Yojana के माध्यम से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा बल्कि उनकी सामाजिक स्थिति भी बेहतर होगी। 
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना को पूरे राज्य में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा सके। 

Mahtari Vandan Yojana के लिए पात्रता OR आवश्यक दस्तावेज

  • उन महिलाओं को मिलेगा, जो छत्तीसगढ़ की निवासी हैं|
  • महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र,
  • राशन कार्ड,
  • आधार कार्ड,
  • मतदाता परिचय पत्र,
  • निवास प्रमाण,
  • ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है|

Mahtari Vandana Yojana cgstate gov in:Online Application Form

महतारी वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें|

Mahtari Vandan Yojana

आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आवेदन पत्र का एक लिंक दिखाई देगा|

लिंक पर क्लिक करिए एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए जानकारी को ध्यान पूर्वक से भरिए|

इस प्रकार आप छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त का लाभ किसे मिलेगा ? ऐसे चेक करें

अगर आपने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आप जानना चाहती है कि Mahtari Vandana Yojana 1st Installment आपको मिलेगा या नहीं तो आप इसके लिए महतारी वंदन योजना आवेदन की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती है।

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति चेक करने हेतु नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करना होगा।
  • किसी एक संख्या को दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप महतारी वंदन योजना के तहत अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।