join

राजस्थान महिला निधि योजना 2023|Rajasthan Mahila Nidhi Yojana

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

राजस्थान महिला निधि योजना|Mahila Nidhi Yojana|Rajasthan Mahila Nidhi Yojana Apply Online|राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के तहत आवेदन:राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को ‘महिला निधि’ योजना का लोकार्पण किया|राजस्थान केमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपनी एक और बजट घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए ‘महिला निधि’ योजना का लोकार्पण किया। महिला समानता दिवस पर महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए गहलोत ने इस योजना को मील का पत्थर बताया। इस योजना के तहत अब प्रदेश की महिलाओं को रोजमर्रा की आवश्यकताओं के अलावा व्यवसाय को बढ़ाने और उद्यमिता के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध हो सकेगा।

महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए सिर्फ कानून ही काफी नहीं है, उनके साथ समानता के व्यवहार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है। राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार सहित स्वयं की सुरक्षा और आईटी प्रशिक्षण आदि के लिए तेज गति से काम हो रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास में भागीदारी निभा सकें।

राजस्थान महिला निधि योजना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  महिलाओं के एक विशेष योजना महिला निधि योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जाएगा. इस योजना के इस योजना के अंतर्गत 40,000 रूपये तक का लोन 48 घण्टे में दिया जाएगा. 40,000 रूपये से ज्यादा का लोन 15 कार्य दिवस में उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के जरिए महिला स्वयं सहायता समूह को मजबूत बनाने, बैकों से ऋण दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जाएगा.

राज्य सरकार बजट 2022-23 में महिला निधि की स्थापना राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् के माध्यम से करने की घोषणा की थी. तेलंगाना के बाद राजस्थान देश का दूसरा राज्य है, जहां महिला निधि की स्थापना की गई है. महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए महिला निधि की स्थापना की गई है|

राजस्थान महिला निधि योजना 2023

योजना का नामRajasthan Mahila Nidhi Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
घोषित की गई थीबजट 2022-23 में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से
लाभार्थीस्वयं सहायता समूह से जुड़े परिवार
उद्देश्यउद्योग के लिए ऋण प्रदान करना
लाभार्थी परिवारलगभग 36 लाख
साल2022

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का उद्देश्य

वर्तमान में राज्य के 33 जिलों में 2 लाख 70 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिसमें 30 लाख परिवार जुडे़ हुए हैं. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाना प्रस्तावित है, जिनमें लगभग 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा. राज्य में कुल 36 लाख परिवारों को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर चरणबद्ध तरीके से राजस्थान महिला निधि से लाभ दिया जाएगा|इस योजना के लॉन्चिंग के अवसर पर सीएम गहलोत ने 6 जिलों के 386 स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को 1 करोड़ 42 लाख रूपये की राशि राजस्थान महिला निधि से लोन के रूप में प्रदान की|

Rajasthan Krishak Sathi Yojana 2022

Rajasthan Mahila Nidhi Yojana 2023 का लाभ 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 26 अगस्त 2022 को महिला समानता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान महिला निधि योजना 2023 का लोकार्पण किया गया है।
  • राज्य में बजट 2022-23 के दौरान राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के माध्यम से इस योजना की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।
  • इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह को उद्यमिता के लिए एवं व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सुलभ ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • ₹40000 तक का ऋण 48 घंटों में और ₹40000 से अधिक के ऋण 15 दिन के समय सीमा में आवेदित सदस्य के समूह के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे ‌
  • राजस्थान के 33 जिलों में 270000 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है जिसमें 30 लाख परिवार शामिल है।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50,000 ओर नए स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाएगा जिसमें 6 लाख परिवारों को जोड़ा जाएगा।
  • यानी कुल मिलाकर राजस्थान के 36 लाख परिवारों को इस योजना के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से उनकी आवश्यकतानुसार उद्यमिता के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यह योजना महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
  • देश में तेलंगाना के बाद राजस्थान दूसरा राज्य हैं जहां पर महिला निधि की स्थापना की गई है।
  • Mahila Nidhi Yojana Rajasthan 2022 के द्वारा राज्य की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे जिससे वह राज्य के चहुंमुखी विकास मे भागीदारी ले सकेंगी।

PM Vani Yojana Rajasthan

महिला निधि योजना 2023 के तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान के महिला स्वयं सहायता समूह इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान महिला निधि योजना 2023 के तहत आवेदन

कार्यक्रम में अमेजॉन के साथ उत्पादों के ऑनलाइन विक्रय के लिए एमओयू करार किया गया. इससे 15,000 से अधिक महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर सूचीबद्ध किया जाएगा और देश भर के लाखों अमेज़ॅन ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री वर्क फ्रोम होम जॉब वर्क योजना व पोर्टल का भी शुभारम्भ किया गया