join

Rajiv Gandhi Career Portal @ career portal.com login

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

राजीव गांधी करियर पोर्टल|राजीव गांधी करियर पोर्टल राजस्थान रजिस्ट्रेशन लॉगिन|rajiv gandhi career guidance portal|rajiv gandhi career portal rajasthan registration / login|rajiv gandhi career portal in hindi:राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने व छात्रों को उनके सही करियर का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल की शुरुआत की गई है।इस पोर्टल के माध्यम से 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को उनकी रूचि और इच्छा के अनुसार बेहतर करियर, कोर्स, परीक्षा, छात्रवृत्ति या अन्य किसी शिक्षा क्षेत्र में जाने से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की जाती हैं।जिसे राज करियर पोर्टल व राजस्थान करियर पोर्टल के नाम से भी संबोधित किया जाता है।

इस पोर्टल के द्वारा स्कूली कक्षा में अध्ययन कर रहे छात्रों को उनके बेहतर कैरियर के लिए उनकी रूचि और इच्छा के अनुसार बेहतर करियर ऑप्शन आते हैं कोर्स, परीक्षा पैटर्न, छात्रवृत्ति योजना के अतिरिक्त शिक्षा संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है|वह सभी इच्छुक छात्र जो अपने करियर को लेकर चिंतित हैं और उनके लिए भविष्य में आगे किस क्षेत्र में जाना बेहतर विकल्प रहेगा, इससे जुडी सभी जानकारी वह अब राजीव गाँधी करियर गाइडेंस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rajcareerportal.com पर लॉगिन करके प्राप्त कर सकेंगे, पोर्टल पर आवेदक छात्रों को कितने तरह के पाठ्यक्रमों व रोजगार की जानकारी प्राप्त होगी|

rajiv gandhi career portal

प्रदेश में स्कूली शिक्षा के अंतर्गत पहले राजीव गांधी कॅरियर पोर्टल का लोकार्पण प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने जयपुर के शिक्षा संकुल में किया।कक्षा 9 से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों का कॅरियर बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस पोर्टल से जिले के करीब एक लाख विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा।शिक्षा मंत्री ने ‘राजीव गांधी पोर्टल’ लोकार्पण के साथ ही शिक्षा विभाग में ‘राजीव गांधी कैरियर काउंसलिंग’ सेेल गठन किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईटी) की पहल पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने ही की थी। इसलिए उनके नामकरण पर ही करियर पोर्टल और सेल गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी करियर पोर्टल और करियर सेल विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा और भविष्य के लिए कोर्स चयन में मदद करने के साथ ही इसकी उपयोगिता और बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निरंतर अपने आपको अपडेट भी रखेगा।इस पोर्टल पर राज्य के छात्र यूट्यूब सीरीज के माध्यम से करियर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इसके लिए पोर्टल पर छात्रों के लिए 10 अप्रैल 2020 को 546 करियर की जानकारी जारी की गई, जिसमे छात्रों को 237 से अधिक पेशेवर करियर के साथ-साथ 200 वोकेशनल कोर्सेज के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

राजीव गांधी करियर पोर्टल

पोर्टल का नामराजीव गाँधी करियर पोर्टल
शुरुआत की गईशिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी द्वारा
साल2023
संबंधित विभागशिक्षा विभाग राजस्थान
पोर्टल को लॉन्च किया गया06 अप्रैल 2019
पोर्टल की आरम्भ तिथि10 अप्रैल 2020
पोर्टल का उद्देश्यछात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान कर उनके
भविष्य को बेहतर बनाना
लाभार्थीराज्य के 9 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्र
आधिकारिक वेबसाइटrajcareerportal.com

Rajiv Gandhi Shahri Olympic Registration

Rajiv Gandhi Career Portal का उद्देश्य

इस पोर्टल को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी विद्यार्थियों या युवाओं को करियर और रोजगार के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। क्योंकि स्कूली शिक्षा पूरी हो जाने के बाद बच्चों को एक बेहतर करियर और रोजगार के लिए सही कोर्स का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। लेकिन आज के समय में छात्रों के सामने विभिन्न प्रकार के कोर्स का विकल्प होता है। इसलिए उन्हें अपने लिए अपनी रूचि और इच्छा अनुसार एक बेहतर कोर्स को चुनने के लिए गाइडलाइन की जरूरत होती है। इसलिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री जी ने  Rajiv Gandhi Career Portal को राज्य में लॉन्च किया है। यह पोर्टल छात्रों को करियर और रोजगार से संबंधित उचित शिक्षा और सही मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। छात्र राजीव गांधी करियर पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही कॉलेज, छात्रवृत्ति, प्रतियोगिता परीक्षाओं और 2 लाख से भी अधिक शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aatm Nirbhar Bharat Abhiyan Yojana

राजीव गाँधी करियर पोर्टल से जुड़े लाभ

जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

डीईओ माध्यमिक ने बताया कि ‘राजीव गांधी पोर्टल’ से प्रदेश के 23 लाख विद्यार्थियों के साथ ही जिले के भी हजारों बच्चों को भी लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थी भविष्य के लिए अपने आपको बेहतर रूप में तैयार कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने सभी डीईओ को भेजे पत्र में बताया कि ‘राजीव गांधी पोर्टल’ के जरिए विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि हो सकेगी। वहीं विश्व के 14 देशों में विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के जो अवसर हैं, उनके बारे में भी कॅरियर पोर्टल में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के रोजगारोन्मुखी शिक्षा के प्रयासों को देखते हुए देशभर में इस राज्य का चयन किया गया है।

हिंदी व अंग्रेजी में मिलेगी जानकारी

राजीव गांधी करियर पोर्टल के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी 200 से अधिक वोकेशनल, 237 से अधिक प्रोफेशनल कैरियर के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल में 455 से अधिक रोजगार क्षेत्रों, देश के प्रमुख 10 हजार कॉलेजों, 960 स्कॉलरशिप और 955 से अधिक प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। पोर्टल के तहत हिंदी और अंग्रेजी में समान रूप से रोजगारोन्मुखी जानकारियां दी जाएंगी। पोर्टल को लाभान्वित विद्यार्थी, बदलते परिवेश के अनुसार अपडेट भी किया जाएगा।

PM Vani Yojana Rajasthan

राजस्थान करियर पोर्टल के तहत पात्रता मानदंड

  • आवेदक छात्र को राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • केवल 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस पोर्टल का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • सभी छात्र के पास पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उनका यूनिक आईडी नंबर और पासवर्ड होना चाहिए।
  • छात्र एवं छात्राएं दोनों ही इस पोर्टल के तहत लॉगिन करने के पात्र है।b

पोर्टल पर उपलब्ध प्रोफेशनल करियर संबंधी जानकारी

वह छात्र जो पेशेवर करियर से जुडी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध सभी तरह के प्रोफेशनल करियर के बारे में जानकारी मिल सकेगी, जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है।

1. इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी6. आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग11. लॉ सर्विसेज16. हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
2. इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी7. कृषि और खाद्य विज्ञान12. फाइनेंस एंड बैंकिंग17. बिज़नेस मैनेजमेंट
3. मास कम्युनिकेशन8. कला प्रदर्शन एवं पत्रकारिता13. मेडिकल साइंस18. सेल्स एंड मार्केटिंग
4. शिक्षा और शिक्षण9. कंप्यूटर साइंस14. गणित और विज्ञान19. ट्रांसपोर्ट सर्विसेज
5. आल इंडिया मेडिकल साइंस10. आर्ट एंड डिज़ाइन व आर्ट एंड सोशल साइंस15. गवर्नमेंट एंड डिफेन्स सेवाएँ20. एनीमेशन ग्राफिक्स और
विजुअल कम्युनिकेशन

(Vocational Career) व्यावसायिक करियर संबंधी जानकारी

इस पोर्टल पर जो आवेदक छात्र वोकेशनल करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह खुद को इसमें लॉगिन कर दिए गए वोकेशनल करियर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयरजेम एंड ज्वैलरी निर्माणइंजीनियरिंग IT/ITES
व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिताचमड़ा और परिधानअतिथि एवं पर्यटन
एनीमेशन एंड ग्राफिकसवस्त्र और हथकरघास्पोर्टस एंड फिटनेस
मीडिया और मनोरंजनकृषि और खाद्यस्वास्थ्य बीमा
सौंदर्य और कल्याणरक्षा और सुरक्षास्वास्थ्य देखभल
खरीद और बिक्रीशिक्षा और शिक्षणबैंकिंग वित्तीय सेवा

rajiv gandhi career portal rajasthan registration / login @ career portal.com login

  • उम्मीदवार छात्र-छात्राओं को सबसे पहले राजीव गांधी करियर पोर्टल पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
Rajiv Gandhi Career Portal
  • पोर्टल के होमपेज पर आपके सामने लॉगिन का पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको छात्र यूनिक आईडी (जो शाला दर्पण आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर से मिलकर बनती है) और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप करियर, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति, कॉलेज आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से आप रजिस्ट्रेशन/लॉगिन कर सकते हैं।

राजीव गाँधी करियर मोबाइल एप्प डाउनलोड कैसे करें ?

राज्य के छात्रों को सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा राजीव गाँधी करियर मोबाइल एप्प बनाया गया है, जिसके माध्यम से बच्चे अपने मोबाइल एप्प द्वारा पोर्टल पर दी गई सभी करियर की जानकारी प्राप्त कर सकेंग, इसके लिए आवेदक दिए गए स्टपस को फॉलो करके मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं।

राजीव गाँधी करियर पोर्टल
  • राजीव गाँधी करियर मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए आवेदक को सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में Rajeev Gandhi Career App टाइप करके सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्प खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा।
  • इंस्टॉल हो जाने के बाद आपके मोबाइल पर एप्प डाउनलोड हो जाएगा।
  • इसके बाद एप्प को ओपन करके आप लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगइन हो जाने के बाद आपको पोर्टल में करियर से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

राजीव गांधी पोर्टल क्या है?

साथ ही वे लगभग 900 स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मार्गदर्शन पोर्टल से राजस्थान के छात्रों को अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। पोर्टल छात्रों को संभावित सीखने और करियर के अवसरों को और समझने में सक्षम बना सकता है।

राजीव गांधी करियर पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?

Rajiv Gandhi Career Portal Login करने के लिए सबसे पहले आपको अपना Browser ओपन करना है। इसके बाद आपको Rajiv Gandhi Career Portal Official Website (www.rajcareerportal.com) पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक Login Form दिखाई देगा, जहा आपको स्टूडेंट यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

राजीव गांधी करियर मार्गदर्शन पोर्टल क्या है?

राज करियर पोर्टल के माध्यम से छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिलेगा और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और रोजगार पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी । इस पोर्टल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र 200 से अधिक व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम और 237 से अधिक व्यावसायिक करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।