join

Valmiki Jayanti 2023: Wishes, Quotes:वाल्मीकि जयंती कब ?अपनों को भेजें ये खास बधाई संदेश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी-चंद्रमा की पूजा के अलावा एक और कारण से महत्वपूर्ण माना जाता है. शरद पूर्णिमा पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है.  महर्षि वाल्मीकि को हिन्दू धर्म में श्रेष्ठ गुरु माना गया है|वाल्मीकि जी पहले डाकू थे लेकिन फिर एक घटना ने उनका जीवन ऐसा बदला कि उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण नामक महाकाव्य लिख दिया. आदिकवि माने गए महर्षि वाल्मीकि का जीवन बहुत दिलचस्प रहा है. इस साल वाल्मीकि जयंती 28 अक्टूबर 2023 को है. आइए जानते हैं महर्षि वाल्मीकि जी का इतिहास और उनसे जुड़ी खास बातें

Valmiki Jayanti 2023 वाल्मिकी जयंती प्रसिद्ध ऋषि महर्षि वाल्मिकी की जयंती (Valmiki Jayanti) के उपलक्ष्य में मनाई जाती है जिन्होंने पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना की थी। ऐसी मान्यता है कि वे भगवान श्री राम के परम भक्त थे। वाल्मिकी जयंती को प्रगट दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Valmiki Jayanti 2023

वाल्मिकी एक महान ऋषि थे, जिनके सम्मान में लोग महर्षि वाल्मिकी जयंती को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं। वे ही प्रमुख हिंदू धर्मग्रंथ रामायण के रचयिता थे। इस दिन का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व है। इस साल वाल्मिकी जयंती अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि यानी 28 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी।

वाल्मिकी जयंती प्रसिद्ध ऋषि महर्षि वाल्मिकी की जयंती (Valmiki Jayanti) के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि वे भगवान श्री राम के परम भक्त थे।हिंन्दू पौराणिक कथाओं अनुसार, वाल्मिकी ऋषि ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने देवी सीता को तब आश्रय दिया था, जब वो अयोध्या राज्य छोड़कर वन में चली गई थीं। यही नहीं मां ने उन्हीं के आश्रम में लव कुश को जन्म दिया था।

वाल्मिकी जयंती को प्रगट दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से लोग उन्हें याद करके उनके द्वारा दिए गए ज्ञान और शिक्षा का आभार व्यक्त करते हैं। वो एक ऐसे महान संत थे, जिन्होंने रामायण के जरिए मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के बारे में बताया।

इस तरह से मनाई जाती है वाल्मिकी जयंती

वाल्मिकी संप्रदाय के लोग वाल्मिकी ऋषि की पूजा करते हैं और उन्हें भगवान का रूप मानते हैं, जो स्थान वाल्मिकी ऋषि को समर्पित है या उनके मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। ऋषि वाल्मिकी को समर्पित सबसे पुराने मंदिरों में से एक चेन्नई के तिरुवन्मियूर में स्थित है। यह मंदिर 1300 साल पुराना माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि वाल्मिकी ऋषि ने पवित्र ग्रंथ रामायण को समाप्त करने के बाद यहां विश्राम किया था और बाद में उनके शिष्यों ने उस स्थान पर मंदिर का निर्माण किया। साधक इस शुभ दिन के अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाते हैं। साथ ही लोग इस खास दिन रामायण के मंत्रों और श्लोकों का जाप करते हैं, जिससे भगवान राम की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

Valmiki Jayanti 2023 Quotes

गुरु होता है सबसे महान
जो देता है सबको ज्ञान
आओ इस वाल्मीकि जयंती पर
करें अपने गुरु को प्रणाम
Happy Valmiki Jayanti

महर्षि वाल्मीकि सुनाए कथा भगवान की
कथा महापुराण रामायण की
सीता-राम, लक्षमण और हनुमान की
जय वाल्मीकि समाज की
जय महर्षि वाल्मीकि जी की
Valmiki Jayanti 2023

दर्शन देख देख मैं जीवा..
चरण धोए धोए मैं पीवा..
वाल्मीकि प्रभु सबसे ऊंचे.
मैं सबना तो नीवा !! जय वाल्मीकि
Happy Valmiki Jayanti

रामायण के हैं जो रचयिता
संस्कृत के हैं जो कवी महान
ऐसे हमारे पूज्य गुरुवर
जिनके चरणों में हमारा प्रणाम
Happy Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti 2023 Wishes

गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है
वाल्मीकि जयंती 2023

गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

Maharishi Valmiki Jayanti Shayari

रामयण को जिसने रच डाला,
जो संस्कृत का कवि है महान,
ऐसे हमारे पूज्य गुरूवर
के चरणों में शत-शत प्रणाम.
Happy Maharishi Valmiki Jayanti 2023

रामायण जैसा महाकाव्य गुरूवर आपने रच दिया,
सत्य से और कर्तव्य से जीवन जीने का सच दिया.
Happy Maharishi Valmiki Jayanti 2023

गुरु हम सबको देता है ज्ञान,
गुरू होता है सबसे महान,
वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर
आओ अपने गुरू को करें प्रणाम.
हैप्पी वाल्मीकि जयंती
Happy Maharishi Valmiki Jayanti 2023

महर्षि वाल्मीकि ने रामयण लिख
मानवता पर उपकार किया है,
इसलिए आज उनकी जयंती पर
पूरा विश्व उन्हें नमस्कार किया हैं.
Happy Valmiki Jayanti

मेरे पूज्य प्रभु सीता-राम है,
इनके चरणों में मेरा नमस्कार है,
सुबह उठकर में इनका नाम लूँ
इनके बताये मार्ग पर पूरा जीवन चलूँ.

सुख में दुख हैं और दुःख में सुख है,
इस भाव को जो समझ जाता है,
उसके अहंकार का नाश हो जाता हैं,
और वो जीवन में परम आनन्द पाता हैं.

गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है,
क्या आपने ने उसमें डुबकी लगाई है.
Happy Valmiki Jayanti