join

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana @ jrfry jharkhand gov in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

jharkhand fasal rahat yojana|kisan fasal rahat yojana jharkhand|jK fasal rahat yojana|झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन |झारखण्ड फसल राहत योजना पंजीकरण:झारखंड राज्य फसल राहत योजना से भू-स्वामी और भूमिहीन किसान दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा|झारखंड में 1 जून से 23 जुलाई तक मानसून के दौरान सामान्य से करीब 50 फीसदी कम बारिश से सूबे के अधिकांश हिस्सों में सुखाड़ की आशंका उत्पन्न हो गयी है। वहीं स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं और जरूरत पड़ने पर सभी आवश्यक कदम उठाये जाएंगे। वहीं राज्य के कृषिमंत्री लगातार अल्पवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। सुखाड़ से प्रभावित किसानों को सरकार ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ देने का भरोसा दिलाया है।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

झारखंड राज्य फसल राहत योजना से भू-स्वामी और भूमिहीन किसान दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें सीधे सरकार की ओर से फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कम से कम 20 प्रतिशत फसल क्षति का नुकसान होने की स्थिति में ही यह सहायता किसानों को दी जाएगी। इससे अधिकतम 5 एकड़ तक की भूमि में फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। प्रति एकड़ 20 प्रतिशत के नुकसान पर 3000 रुपये और अधिकतम 5 एकड़ के नुकसान पर 20 हजार की सहायता दी जाएगी। इसमें नियमावली के अनुसार, प्रति एकड़, नुकसान हुए फसल के प्रतिशत के आधार पर किसानों को राहत दी जाएगी।

jharkhand fasal rahat yojana

योजना का नामझारखंड फसल राहत योजना
किस ने लांच कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के नागरिक
उद्देश्यफसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट jrfry jharkhand gov in
साल2022

mukhyamantri sukhad yojana jharkhand New Updated

झारखंड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है | सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए ( अग्रिम ) राशि दी जाएगी। इन 226 प्रखंडों के सभी प्रभावित किसान परिवारों को यह राशि शीघ्र ही उपलब्ध करायी जाएगी। कृषि विभाग द्वारा सुखाड़ का आकलन प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है।
ऐसे में राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि प्रभावित किसान परिवारों को तत्काल सूखा राहत राशि उपलब्ध करायी जाए।राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवार सूखे की चपेट में हैं जिन्हें इसका लाभ मिल सकेगा।

झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य

झारखण्ड फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान में किसानों की आर्थिक सहायता करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा वह सशक्त बनेंगे। Fasal Rahat Yojana के माध्यम से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। अब किसान फसल को होने वाले नुकसान की चिंताओं से मुक्त रहेंगे और खेती की तरफ उनका ध्यान लग पाएगा।

झारखंड में इस बार बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात हो गए हैं. राज्य के दो जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम को छोड़कर किसी भी जिलें में सामान्य बारिश नहीं हुई है. इसके कारण खरीफ फसलों की खेती कर इसका असर पड़ा है. खास कर धान की खेती पर खासा असर हुआ है. इसके कारण किसानों को नुकसान हुआ है. किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य फसल राहत योजना की शरुआत की है, इसके तहत किसानों को हुए फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा. इस खबर में पढ़ें कि किसान इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं.

jharkhand fasal rahat yojana

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022 झारखंड में सुखाड़ के मौजूदा हालातों के बीच राज्य में दस हजार से अधिक किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य फसल राहत योजना (जेआरएफआरवाइ) के तहत कराया है। राज्य सरकार की इस योजना में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को राहत राशि मुहैया कराने का प्रविधान किया गया है। फसल क्षति का आकलन कर किसानों को प्रति एकड़ तीन से चार हजार रुपये राज्य सरकार अपने कोष से देगी। राज्य सरकार ने पिछली कैबिनेट में इस योजना को मंजूरी दी है।

किसानों के आवेदन के आधार पर प्राकृतिक आपदा या प्राकृतिक दुर्घटना का सरकार के स्तर से आकलन किया जाएगा। 30 से 50 प्रतिशत फसल क्षति पर तीन हजार रुपये और 50 प्रतिशत से अधिक क्षति पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ का भुगतान सरकार के स्तर से किया जाएगा। यह अधिकतम पांच एकड़ के लिए होगा। स्पष्ट है कि किसानों को फसल क्षति के रूप में अधिकतम 15000 से 20000 रुपये मिल सकेंगे। किसानों को यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आनलाइन पूरी करनी होगी।

झारसेवा झारखण्ड प्रमाण पत्र

झारखण्ड फसल राहत योजना का उद्देश्य

इस Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य उन किसानों को आर्थिक सहायता देना है, जिनकी फसल किसी प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट हो चुकी है। जिसके दुवारा किसान फसल नष्ट होने के कारण भी निराश नहीं होगा, वे निरंतर फसल पैदा करने के लिए तत्पर रहेंगे। इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगे तथा किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी। योजना का लाभ लेते हुए किसान बिना जोखिम के खेती कर सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा|

इसे भी जरूर पढ़ें:- झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022

Fasal Rahat Yojana Jharkhand का लाभ

  • फसल राहत योजना 2022 के कार्यान्वयन हेतु झारखण्ड सरकार ने 100 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
  • इस योजना के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगे तथा किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान की जायगी
  • राज्य सरकार झारखण्ड ने फसल राहत योजना के साथ- साथ किसानो का ऋण माफ करने का भी फैसला लिया है
  • झारखण्ड सरकार ने इस ऋण माफ योजना के हेतु 2000  करोड़ का बजट पारित किया गया। योजना का लाभ लेते हुए किसान बिना जोखिम के खेती कर सकेंगे।
  • झारखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर फसल राहत योजना 2021 आरम्भ की है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए भारतीय किसानों को परिमियम की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

योजना के अंतर्गत आवेदन भरने की पात्रता

  • राज्य का मूल निवासी होना चाहिए
  • सभी रैयत और बटाईदार किसान
  • आवेदक किसान की आयु 18 साल से अधिक
  • आवेदक किसान का वैध आधार संख्या
  • कृषि कार्य करने से संबंधित वैध भूमि दस्तावेज
  • न्यूनतम 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ के लिए निबंधन
  • सभी किसानों के लिए स्वैछिक
  • आवेदक किसानों को अपना संख्या बायोमैट्रिक्स प्रणाली द्वारा प्रमाणित करना होगा|

योजना के प्रमुख प्रावधान

  • लाभ केवल प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल क्षति के मामले में लागू
  • प्रत्येक फस मौसम में अलग-अलग निबंधन और आवेदन करना होगा
  • योजना का लाभ लेने के लिए कोई प्रीमियम नहीं देना है.
  • 30% से 50% तक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 3000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी.
  • 50 % से अधिक फसल क्षति होने पर आवेदक को प्रति एकड़ 4000 रुपये सहायता राशि दी जाएगी.

इसे भी जरूर पढ़ें:-झारखंड आजीविका संवर्धन हुनर अभियान 2022

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (पात्रता)

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र 
  • मोबाइल नंबर
  • खेत का खाता नंबर / खेत का खसरा नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • इस योजना का लाभ केवल झारखण्ड का स्थायी निवासी ही ले सकता है।
  • बैंक का खाता विवरण
  • इस योजना का लाभ तब ही ले सकते है जब आप किसी अतिरिक्त बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।

इसे भी जरूर पढ़ें;-मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना 2022

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply

झारखंड फसल राहत सहायता योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

इस वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको किसान पंजीकरण करें का लिंक दिखाई देगा|

उसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में पूछेगी जानकारी को ध्यानपूर्वक से भरिए
उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए|

jharkhand fasal rahat yojana login

Jharkhand Fasal Rahat Yojana Login
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Login
  • अब आपके सामने Home Page खुलकर आ जाएगा और आपको किसान लॉगिन करें के Option पर Click करना होगा
  • इसके बाद आपके सामने New Page खुलकर सामने आ जाएगा जहाँ दो Option OTP Login with Password Login दिखाई देगा
  • अब आपको किसी एक Option पर Click कर देना होगा
  • यदि आप Login with Otp पर Click करते हैं तो आपके सामने मोबाइल नंबर डालने का Option जाएगा
  • अब आप उसमें अपना Mobile Number दर्ज कर देंगे दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
  • जैसे ही आप OTP डालेंगे आपकी किसान Login प्रक्रिया पूरी हो जाएगी

अधिक जानकारी के लिए यहां करे संपर्क

झारखंड फसल योजना का लाभ लेने के लिए या इससे संबंधित अधिक जानकारी हासिल करने के लिए किसान भाई कृषि पशुपालव एवं सहकारिता विभाग के दफ्तर से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा योजना से सबंधित जानकारी के लिए jharkhand.coopregistrar@gmail.com या फोन नंबर 0651-2290444 पर संपर्क कर सकते हैं. कार्यालय पशुपालन भवन, तृतीय एवं चतुर्थ तल्ला, खूंटी रोड, हेसाग, हटिया, रांची में स्थित है. इसके अलावा किसान विशेष सचिव सह सलाहकार कृषि पशुपालन और सहकारिता से संपर्क या मेल कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए advisercell@gmail.com पर मेल कर सकते हैं इसके या 0651-2490024 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं|

झारखण्ड Fasal Rahat Yojana में KYC कैसे करें?

  • Step1. पहले JRFRY वेबसाइट पर जाइए
  • Step2. अब प्रज्ञा केंद्र लॉग इन करें के आप्शन पर क्लिक कीजिये.
  • Step3. आगे अब आप आपना आधार नंबर डालिए.
  • Step4. अब Proceed to only eKYC के आप्शन पर क्लिक कीजिये.
  • Step5. आगे सभी जानकारी सही सही भरिये और Submit बटन पर क्लिक कीजिये.

2 thoughts on “Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana @ jrfry jharkhand gov in”

  1. ye to thik hai par 15 septembar last date tha registration ka par documents upload ho hi nahi raha hai to kese kisan iska labh lega……registraion to bahut kisan ka hua hai par documents upload nahi hone ke karan adhura pada hai

Comments are closed.