join

मध्य प्रदेश अनुकम्पा नियुक्ति योजना 2022″Anukampa Niyukti niyam MP

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (5.8k Member) Join Now

मध्य प्रदेश अनुकम्पा नियुक्ति योजना 2022: मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 महामारी के दौर में चलाई जाने वाली एक योजना है जिसकी घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में की गई है करोना महामारी के इस दौर में जहां देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है वही व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक समस्याएं भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है महामारी के इस दौर में संपूर्ण भारतवर्ष में जहां लॉकडाउन करवाए गए हैं वहीं दूसरी ओर मृत्यु दर में कोई कमी नहीं आ रही है|

लॉक डाउन होने के बाद भी देश व प्रदेश के बहुत से सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी सेवाएं देनी पड़ रही है वह अपनी जान जोखिम में डालकर महामारी से लड़ने का प्रयास कर रहे हैं और देश के सभी सरकारी कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं|मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना सरकार की एक बहुत ही सराहनीय और संवेदनशील योजना है क्योंकि योजनाओं को सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए ही शुरू की जाती है|

वहीं इस बार सरकार ने नियमित कर्मचारियों के लिए भी यह योजना लाइए क्योंकि सरकार का कहना है कि अधिकारी कर्मचारी उनके एक सहायक और विशेष अंग है जिन का महत्व देश को चलाने में बहुत ही आवश्यक है इस महामारी के दौर में न जाने कितने सरकारी कर्मचारियों ने सेवाएं देते समय अपनी जान गवा दी उन पर आश्रित परिवार आज भी उन्हीं की राह देख रहे हैं|

इसे भी जरूर पढ़ें:- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना

मध्य प्रदेश कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना 2021 प्रदेश के संपूर्ण अधिकारी कर्मचारी के लिए शुरू की गई योजना है,जिसमें वे किसी भी स्तर के कर्मचारी हो दैनिक वेतन भोगी ,नियमित संविदा ,कलेक्ट्रेट ,आउटसोर्स वाले ,हाथी से महावत से लेकर चौकीदार किसी भी स्तर के कोई भी हो यदि उनकी मृत्यु कोविड-19 के दौर में सेवाएं देते समय हो जाती है|

तो उस कर्मचारी अधिकारी के परिवार में किसी को तत्काल ही अनुकंपा नियुक्ति योजना के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा यह नियुक्ति अधिकारी कर्मचारी के पारिवारिक सदस्यों में से कर्मचारी की पत्नी, बेटी या बेटा या भाई इनमें से किसी को भी उस अधिकारी कर्मचारी के विभाग के अंतर्गत किसी भी पद पर नियुक्त किया जाएगा|

इसे भी जरूर पढ़ें:- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना

एक तो लोग महामारी की स्थिति से गुजर रहे हैं ,और यदि परिजनों पर इस तरह की आपातकालीन विपदा आन पड़े तो किसी भी परिवार को अपनी मानसिक स्थिति मजबूत बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है इसी संवेदनशील तथ्यों को देखते हुए मुख्यमंत्री और राज्य शासन द्वारा कर्मचारी के परिजनों के लिए एक सहायता योजना के रूप में शुरू की गई है|

 MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana

योजना का नाममुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा
लाभार्थीप्रदेश के लोग
आवेदन की प्रक्रियाOnline
उद्देश्यकोविड-19 से ग्रसित परिवारों वालो को आर्थिक सहायता देना
लाभआर्थिक मदद प्रदान करना
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइट ———–

इसे भी जरूर पढ़ें:- मध्य प्रदेश जय किसान ऋण माफ़ी योजना लिस्ट 2021

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना  का उदेश्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य यह बताया है कि प्रदेश के समस्त नियमित स्थायी कर्मचारी, प्रभारी एवं आकस्मिक निधि से भुगतान किये जाने वाले, दैनिक वेतन भोगी, तदर्थ, संविदा, कलेक्टर दर, स्रोत के रूप में काम करने वाले सरकारी सेवकों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत लोगों को Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana पर उनके परिवार के पात्र सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस योजना से माध्यम से ऐसे परिवार जिन्होंने कोरोनो वायरस के कारण अपने लोगों को खो दिया है, उन सभी को सरकार इस योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना का लाभ

  • इस योजना के तहत मृतक व्यक्ति के परिजनों को किसी पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, और वह अपने जीवन की समसयाओ कम कर सकेंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana के द्वारा कोरोना वायरस के कारण सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक सहायत दिए जाएगी।
  • इस योजना के राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से इस योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य यह बताया है की Mukhyamantri COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana 2021 के द्वारा लोगों को सहायता मिलेगी।

इसे भी जरूर पढ़ें:- MP Bhulekh 2021- एमपी भूलेख खसरा खतौनी नकल, भू नक्सा ऑनलाइन

MP कोविड-19 अनुकम्पा नियुक्ति योजना की पात्रता

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हीं सरकारी कर्मचारियों के लिए लाई गई है जो कोविड-19 के दौरान सेवाएं देने के पश्चात मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं ऐसे में सरकार कार्यरत अधिकारी के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत सुविधा प्रदान कर रही है ताकि व्यक्ति पर आश्रित परिजनों को महामारी के दौर में आर्थिक असुविधा का सामना ना करना पड़े|
  • यह योजना केवल आधिकारिक व्यक्ति की कोविड-19 के दौरान मृत्यु होने पर उस पर निर्भर परिवार सदस्यों के लिए ही है|
  • मुख्यमंत्री अनुकंपा नियुक्ति योजना कोई भी आधिकारिक नियुक्ति नहीं है इसके लिए व्यक्ति किसी भी तरह काकोई दावा नहीं कर सकता है|
  • यह सरकार द्वारा ही सुनिश्चित किया जाता है कि व्यक्ति को नौकरी दी जाए यानहीं आप सरकार को किसी भी रूप में बाध्य नहीं कर सकते हैं|
  • अनुकंपा नियुक्ति योजना मैं कर्मचारी के बेटा या बेटी दोनों में से किसी एक को भी पद पर नियुक्त किया जा सकता है इसमें किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं है ( यदि बेटी अविवाहित है|

MP COVID-19 Anukampa Niyukti Yojana जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इसे भी जरूर पढ़ें:- Inspired Award Manak Yojana 2021 Eligibility

मध्य प्रदेश अनुकम्पा नियुक्ति योजना 2021″Anukampa Niyukti niyam MP 2021

NOTE -: मुख्यमंत्री अनुकंपा योजना नियुक्ति योजना की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा की गई है लेकिन विभाग द्वारा अभी कोई भी official notification जारी नहीं की गई है की योजना के लिए कैसे आवेदन करना है या योजना के लिए महत्वपूर्ण पात्रता और दस्तावेज क्या आवश्यक है ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होते ही हम आपको अपने website के article के माध्यम से MP COVID-19 अनुकंपा योजना मध्य प्रदेश की आवेदन प्रक्रिया को भी विस्तारपूर्वक बताएंगे

3 thoughts on “मध्य प्रदेश अनुकम्पा नियुक्ति योजना 2022″Anukampa Niyukti niyam MP”

  1. Meri maa ne corona kal me sevaye dee aur phir cancer se unki death ho gai kya anukampa niyukti mil sakti hai.

  2. बेटे अनुकंपा नियुक्ति नही ले रहे और पत्नी की उम्र 58
    वर्ष है तो अधिकारी मना कर रहे हैं कि आप मत करो जॉब
    क्या करें ?
    कितने वर्ष कि कार्य करना होगा। और अन्य जानकारी देगें।

    • Meri maa ne corona kal me sevaye dee aur phir cancer se unki death ho gai kya anukampa niyukti mil sakti hai.

Comments are closed.